मावली : पाईप लाईन फूटने से पानी गया घरो मे,सम्बंधित अधिकारी मौन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगरपालिका क्षेत्र मे कई जगह तो पीने का पानी भी पर्याप्त नही मिल पा रहा है। और कही पर नदिया बह रही है। नगरपालिका पार्षद मनीष विजयवर्गीय ने बताया की रविवार सुबह फतहनगर रोड़ पर पाईप लाईन के फूटने से हजारो लीटर पानी व्यर्थ गया। ओर घरो में पानी भर गया। जिससे राहगीर हुए परेशान पानी की निकासी के लिए जो नाला बनाया गया है वह भी वह सकडा बनाया गया है।और पानी की आवक ज्यादा होने से घरों में आए दिन पानी भरा हुआ रहता है इसके लिए यह शिकायत के लिए कितने ही बार पोस्टल पर शिकायत कर दी गई है। नेशनल हाईवे को भी शिकायत की गई है। स्टेट हाईवे को शिकायत गई की गई है। अभी तक इसका निवारण नहीं हो पाया है। और लोगों को परेशानी हो रही है। जिससे बच्चों में नई बीमारियां फैल रही है इसका जिम्मेदार कौन होगा ग्रामीणो ने मांग की जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
