मावली : मदर्स डे मनाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के डबोक धुणी माता स्थित ब्लॉसम पब्लिक स्कूल द्वारा मदर्स डे के दिन रविवार को एक हेल्थ टॉक रखा गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. शिवाली शर्मा एवं डॉ. हितेश शर्मा उदयपुर से उपस्तित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉसम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थिओं द्वारा माँ और बच्चों के रिश्तों की मधुरता और प्रेम को झलकाती सुन्दर कविताओं से किया। जिसे सुनकर सभी माताओं का प्रेम अपने बच्चों के प्रति छलक उठा।

इस “हेल्थ टॉक” में सभी बच्चों की माताओं ने डबोक के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्तिथ होकर भाग लिया एवं डॉ शिवली एवं डॉ हितेश द्वारा बताई गई सेहत सम्बंधित बातों को ध्यान से सुना एवं अपने अनेक प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किये।

हेल्थ टॉक के पश्चात माताओं द्वारा केक कटिंग सरेमोनी कराई गई एवं एक लकी ड्रा भी रखा गया जिसमे की चिट

के जरिये चुनी गयीं माताओं को विद्यालय की तरफ कुछ उपहार भी दिए गए।

सभी माताओं ने इस हेल्थ टॉक का भरपूर लाभ लिया और मदर्स डे के दिन कुछ ख़ास होना महसूस किया। सभी माताएं अपने घर-परिवार की जिम्मेदारिओं को निभाते हुए भी अपने जीवन को किस तरह से सेहतमंद एवं तंदुरस्त रख सकती है इसकी जानकारी प्राप्त की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!