बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड भिंडर के आसपास क्षेत्र में इन दिनों उमस और बादलों के बीच भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार दोपहर को राहत मिली। भीडर व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे मौसम सुहाना हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव का फायदा कई दिन तक मिलेगा। रिकार्ड तोड़ तापमान के बीच भीषण गर्मी का दौर एक सप्ताह से जारी था।दरअसल हवा में उमस बढ़ जाने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा था। ब। शुक्रवार सुबह से ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा था। दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश आने से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी रिकार्ड की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने पसीना-पसीना हो रहे लोगों को राहत दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!