ढूंढिया की पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा बैठक आयोजित

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढूंढिया के की पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा बैठक आयोजित हुई। समिति एवं समस्त चोखलो के पंचों द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में भंडार की स्थापना की गई। साथ में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक अमावस्या को भंडार खोला जाएगा व भंडार से प्राप्त राशि से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। नीलकंठ महादेव विकास समिति का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर में बने साथ कुंडो का पुनः जीर्णोद्धार एवम मंदिर का विकास कराना जिससे आस पास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन सके। आज नीलकंठ महादेव मंदिर में भंडार स्थापित करने में समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा,सचिव ललित सिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी,कोषाध्यक्ष जगदीश लोहार देवीलाल जाट,उपाध्यक्ष भैरूलाल जाट किस्मत गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर,लाला गुर्जर,सरपंच प्रतिनिधि माधव लाल डांगी,मदन चौबिसा, पुरण चौबीसा,ओंकार गुर्जर,नारायण गुर्जर,पुष्कर प्रजापत,भेरू सुखवाल,सत्यनारायण चौबीसा,गोपी लाल गुर्जर,दिनेश जाट,पंडित त्रिभुवन चौबीसा,नरेंद्र सिंह, रोडीलाल चौबीस,किशन चौबीसा,सोनू लोहार,भेरूलाल नेगड़िया,जमनालाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नारायण गुर्जर, ललित जनवा इंटाली,जगदीश दास अगोरिया,चुन्नीलाल कुम्हार एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!