ज्ञानोदय पब्लिक विद्यालय के छात्रों ने लगाई जिला स्तरीय पर प्रदर्शनी

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । जयसमंद ब्लॉक के पलोदड़ा गांव में स्थित ज्ञानोदय पब्लिक माध्यमिक विद्यालय के छात्र मानवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह गौड़ व प्रिंस जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी ने इंस्पायर अवार्ड मानक उदयपुर जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में अपना मॉडल प्रस्तुत किया। मानवेंद्र ने रेलवे स्टेशन पर विद्युत बचाने के लिए स्वचालित पंखे का मॉडल बनाया व प्रिंस ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अत्याधुनिक बैसाखी बनाई जो उनके लिए उपयोगी व मददगार हो।इस प्रदर्शनी का आयोजन गोवर्धन विलास स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हुआ।बच्चों के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव चौधरी मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!