पुलिसवर्दी के साथ थाने और ड्यूटी के दौरान रील बनाने पर होगा एक्शन : एसपी बोलीं- पुलिसकर्मियों की छवि पर पड़ रहा असर, थाने में बैठकर बनाते वीडियो

कोटा । पुलिसवर्दी के साथ थाने और ड्यूटी के दौरान अब रील बनाने पर एक्शन होगा। इसके लिए कोटा एसपी अमृता दुहन ने आदेश जारी किया है। कोटा एसपी के पास लगातार ऐसे वीडियो और रील की शिकायत आ रही थी, जिसमें पुलिसकर्मी थाने में बैठकर रील बना रहे थे। इस एसपी ने आदेश जारी करते हुए यूनिफॉर्म में रील नहीं बनाने के आदेश दिए है। एसपी का कहना है कि इससे पुलिस की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है।

एसपी अमृता दुहन ने आदेश में कहा- कोई भी पुलिसकर्मी पुलिस वर्दी में रील नहीं बनाएगा। दरअसल, कोटा शहर के कुछ पुलिसकर्मी जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है, सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी में रील बनाकर अपलोड कर रहे थे। यह रील थाने से या फिर डयूटी के दौरान बनाकर अपलोड की जा रही थी। साथ ही पुलिसकर्मियों का ध्यान भी डयूटी से ज्यादा सोशल मीडिया पर जा रहा था

एसपी ने आदेश में कहा- कोई भी पुलिसकर्मी, यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया पर कोई रील नहीं बनाएगा। अगर ऐसा पाया जाता है या कोई रील सामने आती है तो उस पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से भी यह मैसेज सभी थानों में जारी कर कर दिया गया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!