मावली : 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 मई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । गायत्री परिवार के जिला प्रवक्ता बसन्त कुमार त्रिपाठी के बताया कि 26 मई को एक दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित पब्लिक पार्क में रखा गया है। मावली ब्लॉक के गायत्री प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया है कि शांति कुंज हरिद्वार की टीम इस यज्ञ को सम्पन्न करेगी। गायत्री यज्ञ के साथ ही विभिन्न संकल्प एवम संस्कार भी सम्पन्न कराए जावेंगे।
यह निर्णय पार्क में एक बैठक में लिया गया है।इस अवसर पर प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ,बसन्त कुमार त्रिपाठी ,राजेन्द्र भट्ट ,हरीश दाधीच ,धीरज भट्ट ,कृष्ण गोपाल शर्मा ,राधा कृष्ण शर्मा बबलू एवम राधेश्याम उपस्थित थे।
