सरकारी विद्यालय में शिक्षक आपस में झगडे,चले लात घुसे, सीबीईओ को दी रिपोर्ट वायरल

Salumber.  जिले के सराडा (sarada) थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (School ) उदयपुरिया जागीर में शिक्षक आपस में उलझ गए । उलझन इतनी बड़ी की शिक्षक हाथापाई पर उतर गए । जिस संबंध में सीबीईओ को दी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । वायरल (viral )रिपोर्ट के अनुसार घटना 29 अप्रैल की है जब परीक्षा समाप्ति पश्चात शारीरिक शिक्षक ( PTI) महेश चंद्र चौबीसा कक्षा कक्ष से निकल रहे थे । इसी दौरान अध्यापक (L-2) किशन लाल यादव दौड़ कर आए और कथित रूप से महेश का हाथ पकड़कर गाली गलोच करते हुए थपड्डो और घुसे मरने लगे । साथ ही मिली सुचना के अनुसार छुड़ाने गए आधा दर्जन शिक्षक भी आपस में भिड़ गए । इसी दौरान वहा मौजूद विद्यार्थियो (Students) एवं विद्यालय स्टाफ ने उन्हें समझाइश कर शांत किया । सूचना मिलने पर ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे । मामले को शांत कर सीबीइओ को रिपोर्ट सौंपी ।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा की इस संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हुई है । मामले की जांच की जा रही है जो भी अध्यापक दोषी होगा इसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!