डुंगरपुर : अपनी ही पार्टी के सभापति से नाराज पार्षद, भाजपा जिलाध्यक्ष को बताई खामियां

डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के सभापति अमृत कलासुआ के खिलाफ नाराजगी जताई है। भाजपा पार्टी कार्यालय में सोमवार देर शाम को पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के सामने नाराजगी जाहिर की। पार्षदों और जिलाध्यक्ष के बीच 3 घंटों तक पार्टी कार्यालय के बंद कमरे में बैठक चली। जिसमें काफी गहमा-गहमी रही, लेकिन जिलाध्यक्ष ने नाराजगी की जगह लोकसभा चुनावों की समीक्षा और शहर के विकास पर चर्चा करने की बात कही है। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने नगर परिषद के भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई। बैठक में पार्षदों के अतिरिक्त कोई भी कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी को कमरे में एंट्री नहीं मिली। बंद कमरे में चली बैठक में पार्षदों ने जिलाध्यक्ष के सामने अपनी व्यथा रखते हुए बताया कि नगर परिषद की और से हाल ही में एक समर कैंप का आयोजन करना था। जिसके आयोजन को लेकर भाजपा पार्षद नाराज है।

भाजपा पार्षदों ने पिछले साढ़े 3 साल में शहर के रुके विकास कार्यों को लेकर भी नाराजगी जताई। सभापति नगर परिषद की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने की बात जरूर करते है, लेकिन फिजूल खर्ची के लिए समय समय पर ऐसे आयोजन करते है। जिससे परिषद पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, शहर में स्वच्छता और विकास के काम ठप हो गए है। शहर में पानी की समस्या बढ़ गई है। लेकिन समय पर किसी तरह की योजना पर काम नहीं हुआ। जिससे आज शहरवासी परेशान है। पार्षदों को हर मोर्चे पर जनता की नाराज़गी सहनी पड रही है और सभापति इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे। इस पर जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने जल्द ही सभी परेशानियों का समाधान करने का आश्वासन दिया। करीब 3 घंटे चली डैमेज कंट्रोल बैठक के बाद पार्षद बाहर आए। लेकिन सभी असंतुष्ट दिखे और सीढ़िया उतर कर चले गए।

वही, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने बंद कमरे में चली बैठक को लोकसभा चुनावों की समीक्षा और शहर के विकास को लेकर आयोजित करना बताया। लेकिन पार्षदों की नाराजगी को लेकर उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय विकास कार्य रोकने के ठीकरा फोड़ा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!