वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट वल्लभनगर के पद पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया पदभार ग्रहण
वल्लभनगर बार एसोसिएशन ने नवीन मजिस्ट्रेट का किया स्वागत, अभिनंदन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट वल्लभनगर के पद पर स्थापित नवीन महिला मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उनका जयपुर से वल्लभनगर स्थानांतरण हुआ है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन वल्लभनगर की ओर से बार सभागार में बुधवार को स्वागत, अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल का मेवाड़ी अंदाज में स्वागत, अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मुकेश डांगी ने किया।
इस अवसर पर वल्लभनगर उपखंड अधिकारी हुकम कुंवर राव ने कहा कि बार एवं बेंच के हमेशा संबंध मधुर रहे है। कानूनी दृष्टि से बार बेंच संबंध अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच मैत्रीपूर्ण तालमेल का प्रतीक है। बार और बेंच दोनों न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से आपसी सम्मान और समझ की आवश्यकता होती है। वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू ने नवीन मजिस्ट्रेट का स्वागत, अभिनंदन करते हुए कहा कि वल्लभनगर में जब से न्यायालय स्थापित हुआ है, तब से ही बार एसोसिएशन वल्लभनगर का न्यायाधीश न्यायमूर्ति के प्रति सहयोग अच्छा रहा है और आगे भी सहयोग रखते हुए मिलजुल कर कार्य करते हुए पक्षकारों को न्याय दिलाने में पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही बार एवं बेंच के बीच में आपसी सहयोग एवं मधुर संबंध बन रहे तथा एक दूसरे को सहयोग करते हुए क्षेत्र की जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाएंगे।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम गढ़वाल ने कहा कि लंबित मुकदमों की सुनवाई सुनिश्चित कराए जाने और इनके शीघ्र निस्तारण पर जोर रहेगा। उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय की ओर से जिन मुकदमों में त्वरित सुनवाई का आदेश दिया गया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं उनकी संज्ञान में लायी जाएंगी उसे सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे और पक्षकारों के साथ न्याय होगा। अंत में बार अध्यक्ष रमेश चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एसडीएम हुकम कुंवर, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, महासचिव बाबुलाल डांगी, वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू, डालचंद पोखरना, पूर्व अध्यक्ष अजीत प्रसाद नीमडीया, रमेशचंद्र बडाला, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, अभिमन्यु जाट, फतहलाल गाडरी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, पूर्व महासचिव दुर्गेश मेनारिया, पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, पूर्व अध्यक्ष धनराज डांगी, पैनल लॉयर गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, ललित जैन, श्रवण कुमार पोखरना, भगवानलाल मेनारिया, राजमल मेनारिया, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, मुकेश डांगी, पुस्तकालय सचिव सुरेशचंद्र मेनारिया, सचिव कैलाश मेघवाल, पूर्व बार अध्यक्ष मावली शंकरलाल डांगी, नारायण गाडरी, शरीफ मोहम्मद, इकबाल मोहम्मद, कन्हैयालाल डांगी, लहरीलाल डांगी, ललिता मेनारिया, शांतिलाल डांगी, नारायण डांगी, नीलेश जाट, भेरुलाल रावत, हेमंत मेनारिया, पवन मेनारिया, चंद्रप्रकाश मेघवाल, सूरज मेनारिया, शंकरलाल गाडोलिया सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
