मावली : रविन्द्र नाथ जयन्ती मनाई

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में गुरुदेव ठाकुर रविंद्र नाथ टैगोर जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया। स्थनीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि साहित्य के लिए एशिया महाद्वीप के प्रथम नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता रवींद्रनाथ टैगोर की 163 वी जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रामू राम जाखड़ तथा संतोष बुनकर द्वारा रविंद्र नाथ टैगोर की का जीवन परिचय तथा उनकी उपलब्धियां के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को महापुरुषों के जीवन चरित्र की महत्वपूर्ण बातों को अपने जीवन शैली में उतारने की बात कही गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के पंख लाल मीणा, रजत प्रकाश सिंह, कविता कुमारी, नीतू कुमारी, पन्नालाल रेगर, कैलाश कुमावत सहित अन्य स्काउट एवं गाइड उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!