मावली : प्रवेशोत्सव की रैली निकालकर जागरूक किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के फतहपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय स्टाफ ने बालको के साथ गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक बालको का विद्यालय में नामांकन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामीणों ने रैली का स्वागत करते हुए बालको को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया।
रैली को प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान विद्यालय स्टॉफ से दिनेश व्यास,सत्यनारायण गुर्जर,सुरेश कस्वा,गार्गी,सुमन देवड़ा,सोनम यादव, वालूराम,शंकर सहारण आदि मौजूद रहे।
