महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुला (अंग्रेजी माध्यम) में प्रवेश प्रारंभ
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । शहर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुला में नवीन सत्र 2024 – 25 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है प्रधानाचार्या अंजू गोलेछा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत दिनांक 7 मई से 12 मई तक आवेदन पत्र लेने एवं जमा करने की समायावधी है 13 मई को लॉटरी प्रक्रिया होगी।उसके पश्चात चयनित विद्यार्थियों की सूची 15 मई को जारी की जाएगी। अभिभावक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।
