ऋषभदेव : परशुराम जयंती को लेकर विप्र फाउंडेशन की तैयारी बैठक,निकलेंगी शोभायात्रा

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । विप्र फाउण्डेषन शाखा ऋषभदेव की आगामी परषुराम जयंती की तैयारी को लेकर बैठक हिंगलाज वाटिका में विप्र फाउण्डेशन जिला उपाध्यक्ष वीफा देहात हनुमन्त रावल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें परशुराम जयंती के आयोजन की रूपरेखा एवं सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गयी। जिसमे ब्लाॅक मंत्री शिवनारायण त्रिवेदी, ब्लाॅक अध्यक्ष गोपाललाल शर्मा, नगर अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी, महामंत्री भानु रावल, सचिव त्रिभुवन रावल, संगठन मंत्री दिनेश रावल, विप्र फाउण्डेशन युवा ब्लाॅक अध्यक्ष हितेष मेहता, उपाध्यक्ष भावेश शर्मा, महामंत्री चिराग कुमार शर्मा नगर युवा अध्यक्ष प्रियांशु पहाड, सचिव उत्सव रावल, पूर्व नगर अध्यक्ष चन्द्रनारायण त्रिवेदी, नवीन रावल, सतीश मेहता, कुंजबिहारी शर्मा सहित कई विप्रगण उपस्थित हुए। परसुराम प्राकट्य दिवस पर वाहन शोभा यात्रा व महा आरती के आयोजन का निर्णय लिया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!