मावली प्रधान ने किया प्याऊ का उद्घाटन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के व्यापार मण्डल की ओर से ग्रीष्मकालीन ऋतु में ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए पीने के पानी की प्याऊ का उद्घाटन किया। जिसका उद्घाटन पंचायत समिति के प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया द्वारा किया गया। प्रधान का व्यापार मण्डल की ओर से मेवाड़ी पगड़ी,ओपरना,शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान ओमप्रकाश चेचानी, राजेंद्र कुमार गोखरू, नन्द लाल खटवड़,व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, गणपत सिंह राव, राकेश खटवड, जय प्रकाश बोकडिया, अशोक पगारिया, मनीष विजयवर्गीय, जयेश कुमठ, अखिलेश सोनी,धर्मेंद्र सोनी,अशोक पगारिया सहित कई व्यापारी उपस्थित हुए।
