डबोक ब्लॉसम पब्लिक स्कूल मे वार्षिक उत्सव उमंग दो हजार चोईस धूमधाम से मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के डबोक धुणीमाता गांव के ब्लाॅसम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर परविन्दर सिंह दाहिओ ने बताया कि रविवार को विद्यालय मे उमंग दो हजार चोईस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे बच्चो ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। बच्चों की रंगा रंग प्रस्तुतिओं ने अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतिओं में बॉयज का राजस्थानी डांस एवं गर्ल्स का पांच राज्यों का फ्यूज़न डांस जिसमे कश्मीर, पंजाब, मणिपुर, महाराष्ट्र एवं गुजरात के डांस की प्रस्तुतिया दी। डायरेक्टर परविंदर सिंह ने शिक्षा के बढ़ते स्तर और आनेवाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर तैयारी के लिए अग्रसर किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ व अभिभावक उपस्थित थे।
