प्रेमिका के अफेयर से नाराज पूर्व प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के सामने ही की बॉयफ्रेंड की हत्या, नाबालिग का अपहरण कर तीन दिन तक रेप किया

गर्लफ्रेंड के सामने ही बॉयफ्रेंड की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। हत्यारे नाबालिग लड़की को किडनैप कर ले गए। तीन दिन बंधक बनाकर उसके पूर्व प्रेमी ने रेप किया। मामला 26 अप्रैल का उदयपुर के पाटिया इलाके के एक गांव की है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने मंगलवार दोपहर मामले का खुलासा किया। एसपी गोयल ने बताया- 26 अप्रैल को लोकेश बलवाड़ा (22) निवासी डूंगरपुर की हत्या हुई थी। हत्या के आरोप में अशोक उर्फ अश्विन गरासिया (26) निवासी डूंगरपुर, उसके भाई बलवीर उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार किया। इनके साथ ही एक नाबालिग लड़के को भी डिटेन किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूली है।

प्रेमिका के अफेयर से नाराज था

ऋषभदेव (उदयपुर) के डीएसपी राजीव राहर के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया- अश्विन, बलबीर और लोकेश आपस में एक-दूसरे को जानते थे, एक ही गांव के थे। करीब 1 साल पहले एक नाबालिग लड़की से अश्विन का अफेयर चल रहा था। एक दिन दोनों को ग्रामीणों ने नाबालिग के घर पर एक साथ देख लिया। इसके बाद अनबन हुई और परिजनों की समझाइश पर नाबालिग ने अश्विन से मिलना बंद कर दिया था। इसके कुछ समय बाद अश्विन को जानकारी मिली कि नाबालिग का अफेयर उसी के गांव के लोकेश से चल रहा है। उसने अपने भाई बलबीर और एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर नाबालिग प्रेमिका और लोकेश को सबक सिखाने की योजना बनाई।

हंटर मारा, पत्थर से सिर कुचला

ASP खेरवाड़ा (उदयपुर) अंजना सुखवाल ने बताया- लोकेश 24 अप्रैल को डूंगरपुर से अपनी मौसी के यहां उदयपुर आया था। इस दौरान नाबालिग भी यहां आई हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया- अश्विन और बलबीर के साथ नाबालिग ने दोनों की जानकारी जुटाई और दोस्ती के बहाने लोकेश को घर से बाहर बुलाया। इसी दौरान आरोपियों ने नाबालिग का भी घर से अपहरण कर लिया था। योजना थी कि बॉयफ्रेंड लोकेश को उसी के सामने मारेंगे। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर लोकेश को लोहे के हंटर से पीटा और भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इस दौरान नाबालिग भी वहीं मौजूद थी। अश्विन इसके बाद नाबालिग का किडनैप कर अपने घर डूंगरपुर ले आया। यहां 3 दिन तक उसके साथ रेप किया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो नाबालिग को आरोपी के कब्जे से छुड़वाया गया।

यह था पूरा मामला

पाटिया थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि 26 अप्रैल लोकसभा चुनाव के दिन सुबह 9 बजे सूचना मिली की एक गांव में युवक का शव नाले में पड़ा है। लोगों से पूछताछ करने पर उसकी पहचान लोकेश के रूप में हुई। रिपोर्ट लोकेश के भाई सूरज ने दी थी। इसमें बताया था कि भाई की अज्ञात बदमाशों ने पत्थर मारकर हत्या कर दी है। सूरज ने बताया- मौसी के यहां लोकेश खाना खाकर बाहर आंगन में सोया था। रात को कब उठकर गया मालूम नहीं। इसके बाद उसकी हत्या की सूचना आई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!