हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का सात दिवसीय संभाग स्तरीय स्काउट बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर 2 से 8 मई तक,अध्यापकों को लेना होगा अनिवार्य प्रशिक्षण

  • उदयपुर जिला कलेक्टर ,संयुक्त निदेशक उदयपुर संभाग और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर ने एक ही दिन जारी की आदेश
  • महावीर जैन कॉलेज विद्यालय संस्थान कीर चौकी में 2 में से 8 मई तक लगेगा प्रशिक्षण शिविर

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर ने आज 29 अप्रैल गुरुवार को जिले के समस्त राजकीय ,निजी ,महात्मा गांधी ,विवेकानंद मॉडल राजकीय विद्यालय , प्राथमिक,उच्च प्राथमिक बालिका उच्च प्राथमिक , माध्यमिक, उच्च माध्यमिक ,बालिका माध्यमिक, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयो के समस्त संस्था प्रधानो को आदेशित कर जिले के समस्त विद्यालयों में स्काउटिंग प्रवृत्ति का अनिवार्यत संचालन किए जाने हेतु अध्यापक /अध्यापिकाओं /शारीरिक शिक्षकों को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाने एवं विद्यालयों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवा कर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित करने का आदेश जारी किया। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 2 से 8 मई तक महावीर जैन कॉलेज विद्यालय संस्थान कीर चौकी , भिंडर रोड, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा । जिला कलक्टर और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के बड़गांव, गिरवा, मावली, फलासिया, गोगुंदा, सायरा, भिंडर , झामर कोटडा, जयसमंद , सलूंबर , खेरवाड़ा, ऋषभदेव, सेमारी,नयागांव, कुराबड, वल्लभनगर एवम देलवाड़ा ब्लॉक के कुल 277 अध्यापक/ वरिष्ठ अध्यापक/ शारीरिक शिक्षक /संस्था प्रधान को नामजद आदेश जारी करते हुए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पाबंद किया है। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इसी संदर्भ में आज संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग ने भी आज सोमवार को संभाग के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा के नाम हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय से कार्मिकों को अनिवार्य रूप से भेजने का आदेश जारी किया । आदेश के अनुसार हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य द्वारा संभाग स्तर पर आयोजित कब मास्टर/ स्काउट मास्टर/ फ्लॉप लीडर/ गाइड कैप्टन/ बेसिक/ एडवांस्ड एवं हिमालय गुड्स बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर हेतु विद्यालय से शारीरिक शिक्षक/अध्यापक /अध्यापिका को कार्य मुक्त करने का आदेश दिया ।

आज जारी आदेश में राजस्थान सरकार की सौ दिवसीय कार्य योजना की अनिवार्यता पालना सुनिश्चित करने के परिपेक्ष में एवं कार्यालय शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं भाषा पुस्तकालय एवं पंचायती राज प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के गत आदेशों का हवाला दिया गया है। सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 2 में से 8 मई तक महावीर जैन कॉलेज विद्यालय संस्थान कीर चौकी , भिंडर रोड, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा । संस्था प्रधान को संबंधित कार्मिक को अनिवार्य रूप से कार्य मुक्त करने और इस अवधि में किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करने को कहा गया है । शिविर में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक करवाई की बात कही गई है, साथ ही किसी भी कार्मिक का चिकित्सा अवकाश मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही मान्य होगा। उच्च अधिकारियों के आदेश की पालना के तहत आज मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर ने भी जिले के समस्त स्कूल के संस्था प्रधानों को आदेशित करते हुए आदेश जारी किया कि उनके विद्यालय से हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय से कार्मिक को अनिवार्य रूप से भेजें । संबंधित कार्मिक उपरोक्त सात दिवसीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग ले ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!