श्रेयांशनाथ मंदिर पर ध्वजा परिवर्तन का दो दिवसीय आयोजन धूमधाम से सम्पन्न
जयसमंद,महेंद्र शर्मा । ब्लॉक के वीरपुरा गांव में स्थित श्री श्रेयांसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के ध्वजा परिवर्तन और प्रतिष्ठा स्वरुप दो दिवसीय आयोजन सोमवार को सम्पन्न हुआ इस दौरान श्री विनम्र मित्र मंडल वीरपुरा की ओर से मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना,शांति विधान, ध्वजा परिवर्तन, शांतिधारा और पुरे गाँव मे बैंड बाजो के साथ शोभायात्रा निकाली गयी इस दौरान समाज के लोगों ने हाथ मे प्रतिक चिन्ह लेकर भगवान श्रेयांशनाथ के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला
