आईनेस्ट इंक्यूबेटर सेंटर में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स लैब एवं स्टार्टअप ईको सिस्टम कि जानकारी ली
उदयपुर । राजस्थान सरकार के आईटी और संचार विभाग द्वारा उदयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित आई नेस्ट इनक्यूबेटर सेंटर में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स लैब एवं स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मेघना राठौर (फाउंडर) नारीक्षा पैड्स प्रा. ली., ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी विधार्थियो को इनोवेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। विज़न वेव के फाउंडर सुमित शर्मा ने दृष्टिबाधित लोगो के लिए इंटेलिजेंस छड़ी के अपने अविष्कार के बारे में विधार्थियो को जानकारी दी। मनोज बिश्नोई (डिप्टी डायरेक्टर) ने विधार्थियो को बताया की कैसे रोजमर्रा की समस्याओ का निराकरण ढूंढ़ते हुए एक विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता हैं । कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप मेंटर सलाहकार सौरभ वैष्णव, संदीप शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में संचालित आई स्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर एवं आई स्टार्ट प्रोग्राम के बारे में जानकारी साझा की। विधार्थियो ने स्टार्टअप के अलावा टींकरली (रोबोटिक्स) लैब में अरुण जीनगर द्वारा 3-डी प्रिंटर, रोबोटिक्स में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न सेंसर के बारे में भी ज्ञान प्राप्त किया । एवं डिस्ट्रिक्ट लॉन्चपैड कोऑर्डिनेटर गौरव त्रिवेदी और समीर खान ने आई स्टार्ट स्कूल एवं आई स्टार्ट डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन प्रोग्राम की जानकारी प्रदान की
