उदयपुर में बदमाशो ने 4 घर फुके,सब कुछ जलकर खाक : जान बचाकर भागे लोगो ने दूसरे गांव में ली शरण

उदयपुर जिले के सायरा क्षेत्र में बीती रात को कुछ लोगों के समूह ने चार घरों पर धावा बोलते हुए उनको आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घबराए लोग वहां से निकल कर दूसरे गांव में शरण ली और बाद में पुलिस तक पहुंचे। सायरा से करीब 15 किलोमीटर दूर पला गांव की घटना है। सायरा पुलिस को पला गांव के निवासी सगाराम ने दी रिपोर्ट में बताया कि 27 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे उनके और पड़ोस के चार घरों का आग लगा दी। आग की लपटें देखकर शोर मचाते हुए इन घरों में रहने वाले लोग वहां से भाग कर निकले। सामने करीब 30 से 35 लोग थे जिनके हाथों में लठ, कुल्हाड़ी और पत्थर थे। इस बीच इन घरों में रहने वाले लोग से वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। इन परिवार के सदस्यों ने दूसरे गांव में जाकर शरण ली। सायरा थाने के एएसआई वरदी चंद राजपूत ने बताया कि उन्होंने मौका पर्चा बनाया। लेकिन, रिपोर्ट देने वाला वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मकानों को आग के हवाले करने से नुकसान पहुंचा है जिसको लेकर पूरी जांच की जा रही है रिपोर्ट देने वाले ने बताया कि इन घरों में रखा सामान, अनाज और नकदी जलकर राख हो गई।

मामला प्रेम विवाह का या लेन-देन का

बताते है कि इस मामले में सगाराम की रिपोर्ट पर कालाराम, पुरमारा राम, ताराराम, पगाराम, हीराराम, भोमाराम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। एएसआई ने बताया कि वहां पर दो घर और बाकी झोपड़े जल गए। पुलिस ने बताया कि इन परिवारों के आपस में कोई लेन-देन का मामला बताया जा रहा है लेकिन बात प्रेम विवाह को लेकर भी आ रही है लेकिन अभी पुलिस ने इसको लेकर पुष्टि नहीं की, पुलिस मामले की जांच कर रही हैै

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!