पत्नी और बेटी की हत्या कर शवो के साथ गुजारी रात,अपने हाथो से दबाया 4 साल की मासूम का गला, दुसरे दिन सुबह तैयार होकर भागा

भिवाड़ी में मिले महिला और चार साल की बच्ची के शव की गुत्थी सुलझ गई है। महिला और बेटी की हत्या उसके पति ने ही की थी। आरोपी दोनों की हत्या कर रात भर फ्लैट में शवों के पास ही रहा और अगले दिन तैयार होकर बिहार भाग गया था। उसे बिहार के सिवान से ही पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बिहार में दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। इसलिए आरोपी ने पत्नी और बच्ची के मर्डर का प्लान बनाया था। मामला भिवाड़ी के टपूकड़ा का है।

थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि हत्या 17 अप्रैल को की गई थी। हालांकि पुलिस को 24 अप्रैल को घटना का पता चला था। महिला के पीहर पक्ष ने पति निशांत पांडे (29) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद आरोपी को सिवान से गिरफ्तार शनिवार को टपकूड़ा लेकर आए हैं। आरोपी टपूकड़ा थाना क्षेत्र की त्रिहान सोसायटी स्थित फ्लैट में पत्नी और बेटी के साथ रहता था, जहां वारदात हुई और गुडगांव में एक निजी कंपनी में काम करता था।

थानाधिकारी ने बताया कि निशांत पांडे की दूसरी शादी का पता उसकी पत्नी आकांक्षा को लग गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 14 अप्रैल को उन दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद उसने अपनी पत्नी आकांक्षा पांडे और बेटी नव्या का मर्डर करने का प्लान बनाया था।

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद की थी शादी

थानाधिकारी ने बताया कि त्रिहान सोसायटी में दसवीं मंजिल पर बिहार के सिवान की रहने वाली आकांक्षा उर्फ ऋतु (25) अपने पति निशांत पांडे (29) और चार साल की बेटी नाव्या पांडे के साथ रहती थी। आकांक्षा एक निजी स्कूल में टीचर थी। सोशल मीडिया के माध्यम से 2012 में निशांत पांडे और आकांक्षा पांडे संपर्क में आए थे और 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा था।

हत्या के अगले दिन बिहार भागा

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 14 अप्रैल की भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मर्डर प्लान किया। 17 अप्रैल को शाम 7 बजे उसने फ्लैट के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर पहले पत्नी आकांक्षा का गला दबाकर मर्डर किया। उसके बाद अपनी बेटी नव्या का गला दबाया। शवों को उसने बाथरूम में डालकर उन पर कपड़ा डाल दिया। हत्या के बाद रात भर फ्लैट में रहा। अगले दिन सुबह 10 बजे तैयार होकर बिहार चला गया।

पत्नी के पीहर वालों को बोला- हरिद्वार घूमने के लिए गई है

आरोपी ने बताया कि वारदात के दिन आकांक्षा की मां ने उससे बात करने के लिए कई बार मोबाइल पर फोन किया। हर बार आकांक्षा का मोबाइल मैंने ही रिसीव किया। उसकी मां से कहा कि उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। वह हरिद्वार घूमने के लिए गई है। वापस आएगी तो बात कर लेगी। जब आकांक्षा के स्कूल से फोन आया तो उसने वहां भी आकांक्षा के बीमार होने का बहाना बनाकर बात नहीं करवाई और कहा कि तबीयत ठीक होने पर स्कूल आ जाएगी।

बहन को फ्लैट मिला था बंद

आकांक्षा की बड़ी बहन और उसकी मां ने कई बार फोन किया लेकिन बात नहीं हो पाई। निशांत मामले को छुपाने के लिए झूठ बोलता रहा। इसके बाद कई दिनों तक बहन का संपर्क आकांक्षा से नहीं हो पाया। वह 24 अप्रैल को शाम 6 बजे उसके फ्लैट पर पहुंची तो फ्लैट बंद मिला।

पड़ोस में पूछने पर पता चला कि फ्लैट कई दिनों से बंद है, जिसके बाद बहन ने टपूकड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का गेट तोड़कर देखा तो मां-बेटी का शव बाथरूम में सड़ी-गली हालत में पड़ा था। परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!