नूरडा के मतदाताओं ने देश हित में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया
मावली,कन्हैयालाल मेनारिया । मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नूरडा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हाल में स्वीप कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि मतदान पर आधारित गतिविधियां पोस्टर, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी को सन्देश दिया की 26अप्रेल को मतदान दिवस होने पर सभी मतदाताओं ई वी एम मशीन का बटन दबाकर कर शत प्रतिशत मतदान करे साथ ही शपथ पत्र दिलवाई गई । इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाएगा ।इस दौरान स्वीप दल के सदस्य सुभाष चंद्र सुथार ,सुरेश कुमार देशबंधु ,महेश चंद्र विजयवर्गीय, शान्ति लाल मीणा, कमलेश शर्मा, प्रहलादराय बडगुजर ,संजय रेगर बालूदास वैष्णव और विद्यालय परिवार के बालक बालिकाएं उपस्थित रहेl
