वॉलीबॉल महाकुंभ में भाग लेने हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अप्रैल,नवानियां में 17 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय विधानसभा स्तरीय वॉलीबॉल महाकुंभ 

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु 10 स्पोंसर स्वैच्छिक रूप से हुए तैयार ,लक्की ड्रॉ से 30 अप्रैल तक गठित की जाएगी 10 टीमें,  

भटेवर,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधान सभा स्तरीय तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बालाजी वॉलीबॉल एकेडमी नवानिया के तत्वाधान में 17 से 19 मई आयोजित की जाएगी। फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह 19 को आयोजित होगा। 25 को अंतिम पंजीकरण के बाद इस प्रतियोगिता हेतु 30 अप्रैल तक कुल 10 टीमें बनाई जाएगी , जिनके सभी खिलाड़ी लक्की ड्रॉ द्वारा अलग-अलग टीमों में चुने जायेगे। 10 टीमों के कुल दो पुल बनाए जाएंगे । पुल में विभाजित टीमें आपस में लीग मैच खेलते हुए हार जीत से प्राप्त अंको के आधार पर फाइनल में पहुंचेगी। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आई पी एल की तर्ज पर प्रत्येक टीम का एक स्पोंसर शैक्षिक रूप से तैयार हो चुका है कुल 10 टीमों के 10 स्पोंसर बन गए हैं। जिसमे वत्स एकेडमी उदयपुर, मंगल आयरन भटेवर, कृष्णा ऑटोमोबाइल वाना, होटल महालक्ष्मी वाना, होटल द्वारकाधीश वाना, टीम सुनील कूकड़ा खेरोदा, गौ रक्षक नवानिया, फ्रेंड्स क्लब वल्लभनगर, दिव्या एसोसिएट एंड डेवलपर्स उदयपुर, नाइस कंप्यूटर और इंस्टीट्यूट भटेवर है । 3 अप्रैल से ही पंजीकरण का कार्य चल रहा है।

सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा। बालाजी वॉलीबॉल एकेडमी नवानिया के प्रशिक्षक गोपीलाल मेनारिया ने बताया कि जिन खिलाड़ियों द्वारा 3 से 25 अप्रैल के बीच रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका होगा और जो वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के ही निवासी हैं वही इसमें भाग ले सकेंगे। गर्मी को देखते हुए प्रतियोगिता के समस्त मैच रात्रि कालीन दूधिया प्रकाश में खेले जाएंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!