भींडर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सहित पूर्व पार्षद हुए भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने उपरना पहनाकर पार्टी में किया स्वागत
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की माैजूदगी में शनिवार को बांसड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में भींडर नगरपालिका के पूर्वउप चेयरमैन गिरीश सोनी भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत साहू, पूर्व पार्षद राजेन्द्र वेणावत, पूर्व पार्षद मोहनलाल अहीर, पूर्व पार्षद गौरव जैन, दिलीप मेहता, दिलीप सिंह आक्या, राजेश लक्ष्यकार भी भाजपा में शामिल हुए। इस दाैरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने उपरना पहनाकर सबका पार्टी में स्वागत किया। इसके बाद सभी ने पार्टी की रीति नीति में विश्वास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि भींडर नगरपालिका में जनता सेना से बगावत के बाद पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के कहने के बावजूद भी कोई पार्षद भाजपा में शामिल नहीं हुआ था। लेकिन आखिकार प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कहने सभी भाजपा में शामिल हुए।
