ऋषभदेव : महावीर जयंती पर आरती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन
ऋषभदेव । भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीर जिनालय में आदिनाथ दिगंबर जैन एकता मंच द्वारा आरती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम याशिका तेजियोत,द्वितीय प्रीति जैन,तृतीय विधि जैन रहे ।
आदिनाथ दिगम्बर जैन एकता मंच के संस्थापक नरेंद्रपाल जैन ने अवगत कराया कि इस अवसर पर श्री महावीर जिनालय व्यवस्था समिति के अध्यक्ष चंद्रेश भेरवोत, महामंत्री अनिल वानावत, एकता मंच के अध्यक्ष निलेश वानावत, महामंत्री रिंकेश सुरावत, पवन दलावत, मनीष कोठारी, मनीष किकावत, दिलपेश गांधी,, वैभव वाणावत, योगेश पंचोली आदि सदस्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश वाणावत थे। महाआरती की बोली आदिनाथ एकता मंच के अध्यक्ष निलेश वाणावत परिवार द्वारा ली गई। महामंत्री रिंकेश सुरावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मालती जैन एवं सीमा भाणावत ने विजेताओं का चयन किया। आदिनाथ एकता मंच की महिला कमेटी की अध्यक्ष अभिलाषा दलावत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। एकता मंच द्वारा सभी प्रतिभागियों को 999 सिल्वर का पारितोषिक प्रदान किया गया।
