मावली  : मतदाताओ को नारो की गुंज से जागरूक किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा में स्वीप टीम मावली के द्वारा न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले बूथ खाम की मादड़ी में सतरंगी सप्ताह के अंतर्गत पांचवे दिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। मताधिकार का प्रयोग करेंगे वोट करेंगे वोट करेंगे के नारे से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। प्रेम शंकर सालवी द्वारा लिखित मतदाता जागरूकता गीत सुनाकर अपने मत का प्रयोग करने की कर्ज की। घर घर जाकर पीले चावल देकर स्वीप दल द्वारा मतदाताओं को जागृत किया गया। कार्यक्रम में स्वीप मावली के टीम प्रभारी सुभाष चंद्र सुथार, प्रहलाद राय बड गुर्जर ,शांतिलाल मीणा, सुरेश कुमार देशबंधु,महेश चंद्र विजयवर्गीय, संजय रेगर, बाबूलाल, भूरालाल भील, शीला गुर्जर, प्रेमलता वैष्णव, उर्मिला कुंवर, वसंती बाई आदि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!