कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक चुनाव प्रचार में एक्टिव, विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत के कारण किया था निष्कासित

लोकसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के चुनाव प्रचार में गढ़ी की पूर्व विधायक ऐक्टिव हो चुकी हैं। वो वर्तमान गढ़ी प्रधान भी हैं।

पूर्व विधायक कांता भील को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया था। इसके बाद काफी समय हो गया कांता भील राजनीतिक बैठकों से दूर ही रही हैं। अब अचानक बिना पार्टी की सदस्यता मिले कांता भील चुनाव प्रचार में बाप पार्टी प्रत्याशी राजकुमार रोत के समर्थन में वोट मांगती नजर आ रही हैं।

कांता भील की वापसी से पार्टी को गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में मजबूती मिल सकती है। पार्टी से निष्कासन को लेकर पहले ही बता दिया कि कोई विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं रही। उनके निष्कासन में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया की भूमिका रही है। अब मालवीया कांग्रेस में शामिल नहीं है तो कांता भील की जल्द सदस्यता वापसी होने की संभावना है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!