जयपुर : घर का बिजली बिल आया 9.53 करोड़

जयपुर में एक घर का बिजली बिल 9.53 करोड़ आया है। राजस्थान सरकार की तरफ से बिजली बिलों में छूट दी जा रही है। घर पर 10 किलो वाट का सोलर पैनल भी लगा है, इसके बावजूद बिल करोड़ों में आया।

अजमेर रोड स्थित रिसर्चर राजीव तिवारी के घर शुक्रवार को बिल आया तो वह देखकर चौंक गए। काफी देर तक तो वे गणना करने में लगे रहे कि बिल कितने का है। पहले उन्हें लगा कि शायद 9 लाख का बिल है, फिर दुबारा से पढ़ा तो पता चला 9.53 करोड़ रुपए का बिल है। उन्होंने बताया कि घर में पांच सदस्य रहते हैं और एसी का इस्तेमाल भी दिन में चंद घंटे ही होता है। इतना बिल पूरी कॉलोनी में आज तक किसी का नहीं आया।

फरवरी-2024 को छोड़कर पिछले साल मार्च से बिल माइनस में, सोलर पैनल भी है

तिवारी ने बताया कि घर में मार्च 2023 से 10 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया था, तब से फरवरी-24 को छोड़कर बिल माइनस में आ रहा था। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में -319, फरवरी 2024 में 6967, जनवरी में -818, दिसंबर 2023 में 3650, नवंबर 2023 में 3418 बिल आया था। फरवरी में बेटे की शादी थी इसलिए खपत ज्यादा हुई। फिर भी बिल छह हजार ही आया। सोलर पैनल लगने के बाद खपत 1000 यूनिट से ऊपर नहीं गई। अब अप्रैल में एक महीने में 825 यूनिट की खपत दिखाई गई है।

दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा घर है एंटीलिया

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे ऊंचा और सबसे महंगा निजी घर मुकेश अंबानी का 27 मंजिला एंटीलिया है। अंबानी के घर में तीन हेलीपैड, 168 पार्किंग स्पेस, कई स्विमिंग पूल, एक हेल्थ स्पा और थिएटर हैं। यह मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर 4,532-वर्ग-मीटर (48,780-फीट) के भूखंड पर स्थित है। इसका भी 2010 में पहली बार 70 लाख रुपए का बिजली का बिल आया था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!