प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांसवाड़ा में जनसभा कल,भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित

लोकसभा चुनाव को लेकर बांसवाड़ा शहर के खेल स्टेडियम में रविवार को दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। बांसवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया सहित प्रधानमंत्री उदयपुर लोकसभा सीट को भी कवर करेंगे। प्रधानमंत्री की शहर में यह दूसरी सभा होगी। 11 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी ने कुशलबाग मैदान में सभा की थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया- प्रधानमंत्री जालोर लोकसभा सीट पर प्रचार के बाद सीधे बांसवाड़ा आएंगे। दोपहर करीब 1.15 बजे प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर खेल स्टेडियम में लैंड करेगा। इसके बाद वे सीधे सभा स्थल जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी सहित कई सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभा को लेकर चतुर्वेदी ने बताया- मोदी की सभा के लिए पार्टी स्तर पर हर बूथ प्रभारी को जिम्मेदारी दे दी गई है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले चतुर्वेदी ने सभा स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिला पदाधिकारियों को बैठक व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!