ऋषभदेव : मगन रेस्टोरेंट मालिक की रेकी कर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

ऋषभदेव ।  एसपी योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं डिप्टी राजीव राहर के पर्यवेक्षण में सम्पति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के तहत थानाधिकारी घनश्याम सिंह नेतृत्व में विशेष गठित टीम ने रेस्टोरेंट मालिक की रैकी कर लूटपाट करनेवाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को कागदर पुल के पास तीन बदमाशों को डिटेन कर पूछताछ की तो लूट की वारदात कबूल की। पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को टीडी निवासी लक्ष्मण पुत्र रामाजी मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल से टीडी से कागदर साडू के यहां आया था। वापस घर जाने के दौरान रात करीब 11.30 बजे कागदर से खाण्डी ओबरी निकला। कागदर प्राथमिक स्कूल पाटी के पास पहुंचा कि सामने से एक बाइक पर तीन युवक मुंह पर रूमाल बांधे हुए आए। अपनी मोटरसाइकिल अचानक आड़ी लगा दी, जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया। गिरते ही तीनों युवकों ने उस पर हमला कर दिया और गले से सोने की चेन एवं जेब से करीब 19000 रुपए व मेरा छोटा मोबाइल ले लूट लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस ने मंगलवार को ढेलाणा फला कानाघाटी निवासी विनोद पुत्र बाबूलाल मीणा, बरना निवासी अजय पुत्र सुरेश कुमार मीणा व मुण्डवाडा निवासी प्रभुलाल पुत्र लालू मीणा को डिटेन कर पूछताछ की । इन्होंने साथी संजय मीणा व सरस मीणा के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। इस पर तीनों को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में कागदर डेम के नीचे दो माह पूर्व समूह के अभिकर्ता के साथ भी वारदात करना स्वीकार किया। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। जिनसे और भी वारदात के बारे में पता लगने की सम्भावना हैं। गिरफ्तार अभियुक्त उदयपुर शहर में घंटाघर व रेती स्टैंड में किराए के कमरे लेकर रहते हैं तथा मौका पाकर उदयपुर से बाइक पर कागदर, खेरवाड़ा आकर सुनसान जगह व रैकी कर लूटपाट कर पुनः उदयपुर चले जाते हैं। उक्त वारदात में भी दिन दहाड़े मगन रेस्टोरेंट टीड़ी के मालिक लक्ष्मण मीणा की रैकी कर लूटपाट की वारदात की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!