हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड टीम मावली ने किया रक्तदान, कहा रक्तदान महादान है ,मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्री महावीर नवयुवक मंडल मावली के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड टीम मावली ने पंचायत समिति मावली मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर ट्रेनर उदय सिंह गुर्जर ने रक्तदान शिविर के विषय में बताते हुए इसे मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया ।रक्तदान से किसी भी प्राणी की जान को बचाया जा सकता है तथा रक्तदान महादान है । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय जनसंपर्क आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट गाइड टीम की तरफ से उदयसिंह गुर्जर स्काउट मास्टर ट्रेनर,शिवराम गुर्जर, संजय कुमार बोला, सचिन गुर्जर एडवोकेट, सुरेंद्र गुर्जर व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट लवगुर्जर ,विनोदपुरी,राजवीर, श्रीमती सरिता धायल शारीरिक शिक्षका राजकीय उच्च माध्यमिक गोविंदपुरा सहित कई स्काउट एंड गाइड में भाग लिया। महावीर नवयुवक मंडल मावली द्वारा हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड टीम का आभार व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!