श्री कल्याण गातोड़ श्याम मंदिर, खरसान पर नवरात्रि अष्टमी पर पूर्णाहुति के साथ नवरात्रि का हुआ समापन

भगवान का का स्वर्ण जड़ित आभूषणों एवं फूलों से आकर्षक श्रृंगार

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया  श्री कल्याण गातोड़ श्याम मंदिर, खरसान स्थित लोक देवता वीरवर कल्ला जी राठौड के एन एच 48 रोड से दक्षिण दिशा मे स्थित मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि महोत्सव अष्टमी को लेकर मंदिर और मंदिर के आसपास के पूरे स्थल की साफ सफाई कर पानी से धोकर पवित्र किया गया। अष्टमी पर मंदिर प्रांगण में पंडित हीरालाल झालावत के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ सुबह 9.30 बजे हवन शुरू हुआ जिसकी पूर्णाहुति दिन में 4.15 बजे हुई। इससे पूर्व सुबह मंदिर को फूलो एवं सतरंगी रोशनीयो ने सजाया गया तथा श्री कल्लाजी राठौड़ को फूलो का हार व रजत जड़ित मुकुट पहनाया गया तथा स्वर्ण जड़ित आभूषण पहनाए गए। भक्त वीरवर कल्ला जी राठौड, धर्मराजजी, राडाजी को इत्र, गुलाब की माला एवं श्रीफल भेंट कर व पुजा अर्चना की। इत्र से मन्दिर प्रागण खुशबु से दरबार महंक रहा था। अष्टमी पर खरसाण के गादिपति भंवरलाल ककावत, लक्ष्मी लाल ककावत, भगवान लाल ककावत ने सुबह सेवा पूजा अर्चना की और अष्टमी पर शेषावतार की बांबी पर इत्र से छिड़काव किया गया। अष्टमी के पावन पर्व पर शाम 4.30 बजे महाआरती हुई। भक्तो ने एवं गादीपतियो ने वीरवर कल्लाजी राठौड़ से क्षेत्र की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कल्लाजी की शाम 5 बजे गादी लगी जो देर रात तक चली और भक्तो ने आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तो ने कल्लाजी, धर्मराजजी एवं राडाजी के जयकारों से पूरे मंदिर को गुंजायमान कर दिया। अष्टमी पर कार्यक्रम की समाप्ति पर महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर ओमप्रकाश, कैलाश, शत्रुघ्न, राहुल, तुलसीराम, देवीलाल, भरत ककावत, दिलीप मेनारिया, अधिवक्ता सुरेश चंद्र मेनारिया, रघुनाथ, सोनू मेनारिया, मुकेश, गोपाल मेनारिया खेमराज मेनारिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!