गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए वितरण किए परिंडे

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । गायत्री सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित बाल संसद समूह सलुम्बर के अंतर्गत ग्राम पंचायत माकड़सीमा में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के लिए परिंडे पूरे ग्राम पंचायत में वितरण किए गए। जिसमें पक्षियों के लिए पानी भरना एवं दाना डालने के लिए बात की गई।बाल संसद के अध्यक्ष चेना मीणा ने सभी सदस्यों को नियमित परिंडे में पानी भरने की बात की गई।जिसमें संस्थान से कार्यक्रम अधिकारी आशिता जैन, ब्लॉक समन्वयक खेमराज प्रजापत, कार्यकर्ता दौलत मीणा,नारायण लाल मीणा,जतिन जैन,रूपी मीणा,ललिता मीणा उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!