अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सेमारी में निकली शोभायात्रा,नगर के प्रमुख मार्गों पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
सलूम्बर जिले के सेमारी नगर में बाबा साहब अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण से डीजे साउंड के साथ लोगो ने हाथों में आसमानी रंग के ध्वज एवम उपरना पहनकर बाबा साहब के जयकारो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली,इस मौके पर सेमारी नगर अध्यक्ष शान्ता देवी मीणा ने ध्वज लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया,सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण नाचते कूदते जयकारे लगाते आतिशबाजी करते हुए सराड़ा रोड पर स्थित अम्बेडकर चोक से होते हुए बस स्टैंड गणपति चोक मुख्य बाजार तथा विभिन्न गली मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः स्कूल प्रांगण पहुचे जहा आमसभा का आयोजन किया गया,सभा मे महान विचारक सामाजिक समरसता के शिल्पकार संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर एक दूसरे को शुभकामनाये दी। एवं कार्यक्रम संचालन अमृतलाल बुनकर गोविंद लाल बुनकर ने किया भेरूलाल मेघवाल जवान सिंह मीणा विजय रामजी कलासुया समस्त भीम सेनानी उपस्थित रहे ।
