राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय )ने अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय) द्वारा आज भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उदयपुर के कोर्ट चौराहा स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जयन्ती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के अनुसार प्रदेश के निर्देशानुसार बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाने रविवार को प्रात: 8 बजे जिला कार्यकारिणी एवं उपशाखा गिर्वा, कुराबड नगर अ, नगर ब, के पदाधिकारी एवं सदस्यगण शिक्षक कोर्ट चौराहा पर एकत्र हुए और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए ।इसके बाद बाबा साहब के कार्यों , व्यक्तित्व एवं सामाजिक समरसता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया । जिसमें जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूल भावना के अनुरूप समस्त समाज को समानता का दर्जा प्राप्त हो और हम संविधान एवं कानून के मुताबिक शासन संचालन एवं सामाजिक जीवन में उनकी मूल भावना का सम्मान करें और उसी अनुरूप कार्य करें तभी उनको सच्ची श्रद्धांजलि कहलाएगी। जिला मंत्री वगत लाल शर्मा ने सभी का समय पर आकर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद और प्रकट किया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, पूर्व जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह पवार, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन,उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता ,ललित कुमार बुनकर,शशिकांत शाह,शांति सिंह गरासिया, महावीर शर्मा, डा कौशल्या सोलंकी ,कोमल सोनी, प्रतिभा राव,बीना वैष्णव,गोपाल राव उपस्थित रहे।
