133 वी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर उदयपुर मे वाहन रैली और महासभा का आयोजन
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । 133 वी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर उदयपुर मे वाहन रैली और महासभा का आयोजन किया गया । रैली भीलू राणा चौराह से प्रारंभ होकर पारस चौराह , उदियापोल, सुरजपोल, देहलीगेट, अश्वनी बाजार ,हाथीपोल व चेतक सर्किल होते हुए अंबेडकर सर्कल पहुंची । जिसमे मुख्य महापुरुषो की तस्वीरें और घोड़ों पर सवार बाबा साहब के नाम और फोटो वाली विशाल ध्वजाए लहराती पताकाए शोभा बढ़ा रहीं थीं साथ में बैंड बांजो मे नारों और गानों के साथ बाबा साहब के अनुयाई नाचते गाते बाबा साहब की मूर्ति पर माल्याअर्पण करके सभा मे परिवर्तित हुई । जिसमे मुख्य वक्ता धरीयावत विधायक थावरचंद गहलोत अपने वक्तव्य से सभा को संबोधित किया! रैली का संचालन भीम आर्मी जिला महामंत्री रोशनलाल मेघवाल व वरिष्ठउपाध्यक्ष कन्हैयालाल डामोर ने किया! मंच संचालन बाबूलाल घावरी वह एडवोकेट पी.आर सालवी ने किया! जिसमें बहुजन समाज के समस्त पदाधिकारी वह भीम आर्मी के पूर्व प्रदेष सचिव लाला मेघवाल,जिला अध्यक्ष कुन्दन खोकावत, मेवल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, कोषाध्यक्ष मोहनलाल सालवी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल,भील मुक्ति मोर्चा के सुखसंपत बागड़ी मीणा समेत कई साथी व बहुजन समाज के सगठनों की उपस्थिति रही ।
