मावली : रक्तदान शिविर मे 115 यूनिट रक्तदान
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में महावीर नवयुवक मंडल ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमे निर्मल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 12 वा रक्तदान शिविर हैं इसमें करीब 200 यूनिट का लक्ष्य है। रक्तदान करने से किसी को भी जरूरत पड़ने पर जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वाले को ओपरना ओढ़ाकर,प्रशस्ति पत्र व परिंडे दिए गए। इस दौरान राजेंद्र कुमार गोखरु,राकेश खटवड़,जयेश कुमठ, जय प्रकाश बोकडिया, महेन्द्र बोकडिया,नवीन,मोहित सियाल, प्रवीण जैन,राहुल कुमठ सहित कई युवा मौजूद रहे।
