रतनपुर बोर्डर पर उदयपुर से गुजरात जा रही पिकअप से 60 लाख की चांदी और जेवर पकड़े ,

बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने एक बंद बॉडी पिकअप की तलाशी में 60 लाख रुपए से ज्यादा की चांदी बरामद की है। इसमें 74 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर के साथ ही सिल्लियां हैं। चांदी को उदयपुर से गुजरात की ओर ले जा रहे 2 आरोपियों को भी डिटेन किया है। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है।

बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर सघन चैकिंग की जा रही है। इसके तहत राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। उस समय एक पिकअप को रूकवाया। पिकअप में ड्राइवर समेत 2 लोग सवार थे। ड्राइवर से पूछताछ की तो खाने-पीने का सामान भरा होना बताया। पुलिस को शक होने पर पिकअप की तलाशी ली तो अंदर चांदी के जेवर और सिल्लियां भरी हुई मिली।

चांदी परिवहन को लेकर उनके पास किसी तरह के कोई कागजात नहीं मिले। इस पर पुलिस ने चांदी को जब्त कर थाने पर लेकर आए। चांदी के जेवर और सिल्लियों का वजन करवाया गया। जिसके लिए पुलिस को कांटा मंगावाना पड़ा। वजन करने में पुलिस को 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। 74 किलो 785 ग्राम चांदी मिली, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने दोनो को डिटेन कर पूछताछ कर रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!