लोकसभा चुनाव को लेकर उदयपुर संसदीय क्षेत्र में अब तक 40 करोड़ का सामान एवं नगदी जब्त

लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही जांच के दौरान अब तक उदयपुर संसदीय क्षेत्र में करीब 40 करोड़ 80 लाख् रुपए की सामग्री और नगदी जब्त की है। निर्वाचन विभाग ने विभिन्न उड़नदस्तों एवं प्रर्वतन एजेंसियों के जरिए अनवरत चौबीस घंटे जांच की जा रही है।

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 अन्तर्गत संसदीय क्षेत्र उदयपुर में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से कराने के क्रम में जिले में सघन जांच की जा रही है।

टीमों ने अलग-अलग जगह पर अब तक कार्रवाई में अवैध शराब, ड्रग्स, नकद राशि मूल्यवान वस्तुएं आदि जब्त की है। व्यय प्रेक्षक रवि रजंन कुमार ने पारदर्शी तरीके से जांच करने के निर्देश जारी किए है।

अब तक इतनी वस्तुएं और नकदी जब्त की

  • नकद राशि 467.74 लाख
  • अवैध शराब 475276.96 लीटर कीमत 608.42 लाख रुपए
  • ड्रग्स 1259.59 किलोग्राम कीमत राशि 360.75 लाख रुपए
  • मुल्यवान वस्तुएं 29.387 किलोग्राम, कीमत 668.56 लाख रुपए
  • अन्य आयटम कीमत 1974.40 लाख (जीएसटी विभाग के अनुसार )
  • कुल राशि 4079.88 लाख रुपए

जब्त नकदी व सामान को छुड़ाने कर सकते हैं आवेदन

विभिन्न उडन दस्तों व स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा जब्त की जा रही नगदी एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को नियमानुसार रिलीज करने के लिए जिला शिकायत निवारण समिति (नगदी रिलीज कमेटी) का गठन किया है। संबंधित व्यक्ति समिति में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ जब्तशुदा सामग्री से जुड़े सभी वैध दस्तावेज संलग्न करने होंगे। समिति दस्तावेजों की जांच कर निर्णय लेगी।

 

 

 

 

 

Source : DB 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!