चौबीसा का इडाना ट्रस्ट ने किया गया अभिनंदन

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । भिंडर उपखंड क्षेत्र अंतर्गत बांसड़ा निवासी प्राणी मित्र श्याम लाल चौबीस का श्री इदाना माताजी प्राकृतिक शक्तिपीठ ट्रस्ट के द्वारा गौ सेवा एवं जीव दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर एवं इस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य एवं सेवा समर्पण का परिचय दिए जाने पर पगड़ी दुपट्टा एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गौशाला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम शंकर रामावत ने बताया कि हमारे श्री नागेश्वर पारसनाथ गौशाला के लिए परम गौरव की बात है कि इदाना माताजी ट्रस्ट ने चौबीसा के कार्यों की अनुमोदना करते हुए अभिनंदन किया इसलिए हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। अध्यक्ष भारत जारौली ने ट्रस्ट का आभार जताया की गौशाला के संस्थापक को आपने इस योग्य समझकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रेम शंकर रामावत मांगीलाल सिंगावत रमेश चंद्र मेनारिया के साथ सैकड़ो व्यक्ति उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!