राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने हिंदू नव वर्ष मनाया, तिलक लगा मिश्री खिलाई
शिक्षा भवन चौराहे पर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में शहरवासियों का किया अभिनंदन , दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी एवं उपशाखा नगर अ व नगर ब के पदाधिकारीयों द्वारा शिक्षा भवन चौराहा चेतक सर्कल पर आज हिंदू नव वर्ष को प्रातः 7बजे से 10बजे तक मनाया गया। प्रातः 7 बजे से ही शिक्षकों ने शिक्षा भवन चौराहे पर आने जाने वाले पैदल राहगिरों ,दुपहिया वाहन चालकों ,कार रोडवेज एवं बस तथा अन्य वाहनो को रोक रोक कर चालकों और उनमें बैठे यात्रियों को तिलक लगाते हुए नीम पत्ती वाली मिश्री खिलाकर हिंदू नव वर्ष का की बधाई देते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी । सभी शिक्षकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। चेतक सर्कल पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी ने होल्डिंग्स लगाकर शहरवासियों का नव वर्ष पर हार्दिक बधाई,स्वागत अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी । जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, संगठन मंत्री चंद्रशेखर परसाई, जिला मंत्री वगत लाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष कोठारी ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत एवं जसवंत सिंह पवार, जिला मंत्री उमा रांका, पूर्व अनुशासन समिति प्रदेश संयोजक सुंदर जैन, उप शाखा गिरवा के अध्यक्ष करण सिंह चौहान, उप शाखा नगर अ के अध्यक्ष शशीकांत शाह, नगर ब के अध्यक्ष शांति सिंह गरासिया, राकेश मेनारिया, हेमंत मेनारिया, करण सिंह झाला,दिलीप त्रिपाठी ,चंद्र प्रकाश मेहता, वंदना शर्मा सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।
