जे एस जी नवकार ग्रुप की दो दिवसीय पंच तीर्थ दर्शन यात्रा सम्पन्न

उदयपुर,ओमप्रकाश सोनी । जे एस जी नवकार ग्रृप की और से श्री जीरावालाजी एवं जहाज मंदिर, श्री नाकोड़ा भैरव देव जी, श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जी, कैलाश धाम, श्री विजय पताका तीर्थ दो दिवसीय दर्शन यात्रा हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुई।

यात्रा संयोजक हेमन्त जैन ने बताया कि यात्रा को मेवाड़ रीजन से चेयरमेन अनिल नाहर, इलेक्ट चेयरमैन अरुण मांडोत, फेडरेशन सहसचिव मोहन बोहरा, रीजन सचिव महेश पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ रोशन जोधावत, सहसचिव आशुतोष सिसोदिया, हिमांशु मेहता, जोन कॉर्डिनेटर रवि बारोला आदि ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। संस्थापक अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि तीर्थ दर्शन यात्रा श्री जीरावला पारसनाथ के दर्शन के पश्चात जहाज मंदिर पहुंची जहां पर ग्रुप के सदस्यों ने जहाज की आकृति में बने कांच के मंदिर में विराजित भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। यात्रा का रात्रि विश्राम श्री नाकोड़ा जी के मंदिर रहा जहां पर सभी सदस्यों ने भैरव भक्ति का आनंद लिया। अगले दिन अल्पाहार के बाद नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान की आरती के बाद राज रिजॉर्ट्स में पूल पार्टी का आनंद लिया। यात्रा के सह संयोजक डा. निलेश पतिरा ने बताया कि यात्रा कैलाश धाम एवं सिरोही स्थित विजय पताका तीर्थ होकर उदयपुर पहुंची। यात्रा में प्रभारी विशाल जैन, मनीष डांगी, राजेश जैन, बस प्रभारी मयंक जैन, विशाल सर्राफ, हितेश सिंघवी, सौरभ चपलोत सहित ग्रुप के सभी सदस्य सम्मीलित हुए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!