मावली : भामाशाह द्वारा बच्चों को जूते चप्पल बाँटे

मावली,ओमप्रकाश सोनी । ग्राम पंचायत लो पड़ा के अधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती के अध्यापक सुरेश चंद्र मीणा ने बताया कि भामाशाहों द्वारा सभी अध्यनरत बालक बालिकाओं को गर्मी की धूप को देखते हुए बच्चे घर से नंगे पांव स्कूल आते हैं भामाशाहों ने इसकी तरस देखकर विद्यालय में सभी बच्चों को जूते चप्पल उपलब्ध करवाएं गए हैं, साथ ही भामाशाहों ने अध्यनरत सभी बालक बालिकाओं को सर्दी में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया और विद्यालय के संस्था प्रधान शबाना यासमीन ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के अध्यापक सुरेश चंद्र मीणा द्वारा भामाशाहों को प्रेरितकर भामाशाह द्वारा समय-समय पर अपने विद्यालय मे सहयोग कराया जाता है।इस दौरान लक्ष्मण बंजारा,छोगालाल, देवीलाल बंजारा, शांतिलाल बंजारा, भूरी बाई बंजारा, मंजू बंजारा, गोपाल बंजारा, अर्जुन बंजारा, कैलाशी देवी बंजारा, चेतन बंजारा आदि कई लोग मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!