वीकेवी ऋषभदेव में नववर्ष पर शोभायात्रा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम
ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में भारतीय नववर्ष कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की महत्ता पर राजेंद्र परिहार ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय श्री यादव ने की , एवं विशिष्ट अतिथि मिल के स्टाफ क्लब के सदस्य थे । प्रधानाचार्य विजय श्री यादव ने सभी अतिथियों ,अभिभावकों ,छात्रों शिक्षक एवं शिक्षिका गण को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय परिसर से आर.एस.डब्ल्यू.एम मिल परिसर में हाथ में तख्ती लिए उद्घोष करते हुए घोष की धुन के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मिल स्टाफ क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित शोभायात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।विद्यार्थियों ने “हमारा संवत -विक्रम संवत” , नव संवत्सर मंगलमय हो के ‘उद्घोष के साथ परिसर को गुंजा दिया। शोभायात्रा गणेश मंदिर तक गयी।
मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.बी. खटोड़ ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों ,छात्रों एवं मिल के कर्मचारीयों, स्टाफ क्लब के सदस्यों को नव वर्ष की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी । नव संवत्सर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधानाचार्या विजय श्री यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा मिश्री, नीम की पत्ती मिश्रित प्रसाद एवं मिठाई वितरित की गई।
