मावली : नववर्ष पर मतदाताओं को दिया मतदान करने का संदेश 

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के लोक सभा आम चुनाव के स्वीप टीम के प्रभारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के सानिध्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देबारी में मेगा इवेंट्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि मेगा इवेंट्स के मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार सुथार अध्यक्षता डॉक्टर कल्पना खत्री, विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार जैन एवं समस्त स्वीप टीम के सदस्यों का अशोक कुमार मेघवाल, नंद लाल कुम्हार, रोशन लाल मीणा द्वारा कुम कुम से तिलक ओपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया (एल वी टी) कम मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर पोस्टर,मेहंदी, बूथ अवेयरनेस समूह ,अरज लेखन प्रतियोगिता की गई और सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए शपथ दिलवाई गई बी एल ओ सुपर वाइजर अधिकारी कर्मचारी आंगनवाड़ी के सभी सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान करने के लिए कहानी, नुकड़ नाटक,मतदान गीत ,पीले चावल, मोबाइल फोन, चिट्ठी,सतरंगी, प्रातः भ्रमण के दौरान मतदाताओं को 26 अप्रेल 2024 को मतदान करने का समय 7:00 से 6: बजे तक के लिए मतदान करने की अपील की गई इसी क्रम में उदयपुर के ए सी ई एम अंजुम ताहिर समा ने मतदान शत प्रतिशत नवाचार को लेकर सभी ब्लोको को स्वीप वी सी का कार्यक्रम दिन के एक बजे आयोजित किया उसमें मावली के वी सी रूम में विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खींची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद सुथार, स्वीप दल में सुभाष चंद्र सुथार, सुरेश कुमार देशबंधु, संजय रेगर, महेश चंद्र विजयवर्गीय, प्रहलाद बडगूजर, शांतिलाल मीणा, प्रेम शंकर सालवी, कमलेश शर्मा, उम्मेद खान, रोशन लाल मीणा, नंदलाल कुमार उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!