श्री दिगम्बर जैन विद्यालय ऋषभदेव की नवीन कार्यकारिणी का गठन : भाणावत अध्यक्ष , तेजियोत महामंत्री निर्वाचित

ऋषभदेव । श्री दिगंबर जैन विद्यालय ऋषभदेव की नवीन कार्यकारणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए । चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ पंचोली ने बताया कि विद्यालय की नवीन कार्यकारणी का गठन शनिवार को संपन्न हुआ । नवीन कार्यकारिणी में 21 सदस्य निर्विरोध चुने गए । सर्वसहमति से दिलीप कुमार भाणावत अध्यक्ष , करुणेश गंगावत उपाध्यक्ष, नरेंद्र तेजियोत महामंत्री , कल्याण दलावत कोषाध्यक्ष ,अल्पेश गंगावत सह मंत्री, अशोक लूणदिया को निर्माण मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक दोवड़िया, अन्नत कोठारी,चंद्रप्रकाश जैन ,प्रवीण अकोत,बाबूलाल लूणदिया,बदामीलाल तेजियोत , महावीर भाणावत , महावीर नोगामा, महेंद्र वानावत,रोशन भाणावत , सुमेश किकावत, सुरेंद्र तेजियोत, हेमंत भाणावत , सहवृत सदस्य महावीर गंगावत, शीतल मेहता निर्विरोध निर्वाचित हुए । निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शपथ दिलाई गई ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!