कांग्रेस सरकार ने भरे हुए राशन के थैले दिए, बीजेपी खाली थैले थमा रही : लोस प्रत्याशी मीणा
खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के 6 मंडलों की बैठक, प्रत्याशी को जीत दिलाने पर चर्चा
खेरवाड़ा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के कनबई, पाटिया, नयागांव, नवाघरा, भाणदा और जवास मंडलों की बैठक आयोजित की गई। विभिन्न बैठकों में कांग्रेस प्रत्याशी तारचंद मीणा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने पर चर्चा की। वही इस दौरान प्रत्याशी ताराचंद मीणा ने कहा कि हर व्यक्ति को वोट जरूर डालना है। अपने मत का प्रयोग जरूर करें। यह आपका अधिकार है। वही कहा कि आपका प्रतिनिधि संसद में जाएगा तब ही आपकी आवाज या आपके मुद्दे उठा पाएगा। जनजाति बाहुल्य की आवाज उठाने के लिए एक पढ़ा लिखा उम्मीदवार चाहिए। जो आज आपके बीच में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम आदमी की पार्टी है, जो सब के हित को लेकर चलती है। जबकि बीजेपी पूंजीपतियों की पार्टी है। उनका काम अदानी और अंबानी जैसों को लाभ पहुंचाना है। कांग्रेस राज में कही योजनाएं चलाई। पहले भरा हुआ थैला लेकर आते थे। जो अब खाली हो गया है। 26 अप्रैल को चुनाव है। अभी हमें परमार साहब से ज्यादा मेहनत करनी होगी। चुनाव के फौरन दो दो सीएम को जेल में डाल रखा है। हमें इस चुनाव को जितने के लिए पूरी ताकत लगानी है।
विभिन्न बैठकों में विधायक डॉ दयाराम परमार ने कहा कि देश में 543 सीट लोकसभा की है। जहां एक पढ़ा लिखा व्यक्ति पहुंचना चाइए। कांग्रेस ने इसीलिए एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी को टिकट दिया है। जो हमारी बात को पूरी ताकत से रख सके। यह सीट आदिवासियों के लिए रिजर्व है। यह अधिकार भी कांग्रेस ने ही दिया है। गहलोत जी भरा थैला दिया, अब भाजपा खाली थैला थमा रही है। जो आम जनता की तौहीन है। इन दिनों हमारे क्षेत्र में माइंस खोलने को लेकर सर्वे किया जा रहा है। तो हम कहा जाएंगे। ऐसी ही बातों को संसद में रखने के लिए हमें एक उचित चयन करना है।
कार्यक्रम में देहात जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, नयागांव प्रधान कमला परमार, उपप्रधान लव कुश, कोशल्या कोठारी, कॉर्डिनेटर शंकर बोडात सहित मंडलों के अध्यक्ष, सरपंच, उपसरपंच और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
