उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 22 लाख मतदाता,2230 मतदान केंद्र और 34 सहायक केंद्रों पर होंगा मतदान,19 ट्रांसेंडर मतदाता

उदयपुर लोकसभा सीट को लेकर निर्वाचन विभाग ने फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके तहत इस लोकसभा में 22 लाख मतदाता कुल है। इनमें 11,33,207 पुरुष और 10,97,745 महिला मतदाता है। उदयपुर जिले की मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे तो डूंगरपुर की आसपुर और प्रतापगढ़ की धरियावाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए वोट करेंगे। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उदयपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 8 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया था। इसके पश्चात 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं से 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करते हुए पूरक प्रकाशन किया गया।

मावली-वल्लभनगर में इतने मतदाता

चित्तौड़गढ़ सीट की मावली विधानसभा में कुल 259502 मतदाताओं में पुरुष 131165, महिलाएं 128332 एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता तथा वल्लभनगर विधानसभा में कुल 265701 मतदाताओं में पुरुष 135032, महिलाएं 130667 एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मावली में 264 मुख्य व 2 सहायक तथा वल्लभनगर में 281 मतदान केंद्र स्थापित होंगे।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!