केन्द्र की भाजपा सरकार ने महंगाई एवं बैरोजगारी बढाई है : विधायक परमार
खेरवाडा । विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में बैरोजगारी एवं महंगाई बढी है। विधायक परमार आज लोक सभा चुनाव के उदयपुर लोक सभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी ताराचन्द मीणा के पक्ष में चुनाव प्रचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के सानिध्य में नवाघरा मण्डल, भाणदा मण्डल व जवास मण्डल के खेरवाडा में आयोजित जन सम्पर्क एवं जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर केन्द्र में सत्ता में आई। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देगे तथा काला धन लायेंगे तथा हर व्यक्ति के खाते में 15 -15 लाख रुपये खाते में डालेगे। किसानों की आय दोगुनी करेंगे। इनके सभी वादे झूठे निकले तथा जनता को भ्रमित किया।सरकारी नौकरियां समाप्त कर दी। डाक्टर परमार ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी कह रहे हैं कि देश की 140 करोड़ जनता में से 80 करोड जनता को नि:शुल्क अनाज वितरण किया जाता है, मैं प्रधान मंत्री जी से पूछना चाहता हूँ कि 80 करोड़ जनता गरीबी रेखा से कब ऊपर उठेगी? उन्होंने कहा कि डिजल व पैट्रोल की किमते बढाने से हर वस्तु की कीमतें बढ़ गई है। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है,जबकि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है। कांग्रेस गरीब को देख कर देश का बजट बनाती है जबकि भाजपा पूंजीपतियों के लिए बजट बनाती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार को दस वर्ष हो गये,लेकिन खेरवाडा में एलिवेटेड ब्रिज नहीं बनाया है। डाक्टर परमार ने आग्रह किया की भाजपा सरकार को हटाने के लिए उदयपुर लोक सभा चुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी ताराचन्द मीणा के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का ग्रमीण से रुबरु हो कर आग्रह किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर लोक सभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताराचन्द मीणा ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की पार्टी है। उन्होंने पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिया है। कार्यक्रम को देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, सरपंच पुष्पा भगोरा ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, नवाघरा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, भाणदा मण्डल अध्यक्ष शंभु लाल खराडी,जवास मण्डल के अध्यक्ष थावरचन्द डामोर ने अतिथियों का माला, साफा, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा शब्दों से अतिथियों का स्वागत भी किया।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कान्ति लाल पटेल, संगठन महासचिव गजेन्द्र कोठारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा, जिला परिषद सदस्य विशल्या कोठारी, कांग्रेस युवा अध्यक्ष रवि भावा,उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नानजी राम लट्टा,ब्लॉक महासचिव राकेश जैन,अमृत लाल सालवी, नारायण लाल सालवी पूर्व अधीक्षण अभियन्ता विधुत, हीरालाल सालवी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच नान लाल, पूर्व सरपंच पूनम चन्द फडिया,लोकेश बसेर, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजमालसिंह चौहान, सरपंच गोरी शंकर बोदर, किशोर भगोरा, लालु राम खराडी, रमेश चन्द्र डोडा, नाना लाल खोकरिया, नान सिंह गरासिया, टीना मीणा, भंवरलाल खाण्डीओबरी, रमेश मीणा, क्षेत्र के कांग्रेस विचारधार के जनप्रतिनिधि,बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन अजमालसिंह चौहान, सुनील डामोर, प्रदीप भणात ने किया। धन्यवाद गजेन्द्र कोठारी व्यक्त किया।
